प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहुंचे अबू धाबी, ऑर्डर ऑफ जायद से होंगे सम्मानित

0

शनिवार को प्रधानमंत्री को यूएई के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ जायद से सम्मानित किया जाएगा।



अबू धाबी, 24 अगस्त (हि.स.)। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार शाम अबू धाबी पहुंचे हैं। वह दो दिवसीय संयुक्त राष्ट्र अमीरात के दौरे पर हैं। यह जानकारी शनिवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली। समाचार चैनल खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक अबू धाबी एक्जीक्यूटिव अफेयर्स अथॉरिटी के अध्यक्ष खलदून खलीफा अल मुबारक ने अबू धाबी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर प्रधानमंत्री और उनके प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया। शनिवार को प्रधानमंत्री को यूएई के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ जायद से सम्मानित किया जाएगा। मोदी यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय नेता होंगे। नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि महामहिम क्राऊन प्रिंस मोहम्मद बिन जायेद के साथ बातचीत करने और भारत और यूएई के बीच दोस्ती की पूरी श्रृंखला पर चर्चा करने के लिए उत्सुक हूं। इस यात्रा के दौरान आर्थिक संबंधों को गहरा करना भी एजेंडे में होगा। उल्लेखनीय है कि मोदी शनिवार रात को बहरीन चले जाएंगे और वहां भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *