छत्तीसगढ़ : नारायणपुर में मुठभेड़ में पांच नक्सली ढेर, दो जवान घायल

0

नारायणपुर के अबूझमाड़ के जंगल में शनिवार को नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षाबल के जवानों को अबूझमाड़ के जंगलों में भेजा गया।



नारायणपुर, 24 अगस्त (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में एक मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने पांच नक्सलियों को मार गिराया है। इस ऑपरेशन में दो जवानों भी घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नारायणपुर के अबूझमाड़ के जंगल में शनिवार को नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षाबल के जवानों को अबूझमाड़ के जंगलों में भेजा गया। जवान नदी और नाले को पार करते हुए जंगल में नक्सलियों की तलाश कर रहे थे। इस बीच नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के जवानों को देखते ही उन पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद मोर्चा संभालते हुए जवानों ने भी जवाबी फायरिंग की। करीब एक घंटे चली मुठभेड़ में पांच नक्सली मारे गए। वहीं मुठभेड़ में दो जवाब भी घायल हुए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मुठभेड़ के बाद तलाशी अभियान चलाते हुए जवानों ने पांच नक्सलियों के शव बरामद कर लिए हैं। वहीं इस मुठभेड़ में कुछ और नक्सली के घायल होने की संभावना जताई गई है। डीआईजी नक्सल ऑपरेशन पी. सुंदरराज ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि अब भी इलाके में सर्चिंग जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *