जयराम के समर्थन में आए सिंघवी, कहा हमेशा मोदी की आलोचना ठीक नहीं

0

अभिषेक मनु सिंघवी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक तरफा आलोचना का विरोध करते नजर आ रहे हैं। उनका मानना है कि इससे मोदी को ही लाभ मिला है।



नई दिल्ली, 23 अगस्त (हि.स.)। जयराम रमेश के बाद अब एक और कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक तरफा आलोचना का विरोध करते नजर आ रहे हैं। उनका मानना है कि इससे मोदी को ही लाभ मिला है।

जयराम रमेश के बयान पर अपनी टिप्पणी करते हुए सिंघवी ने ट्वीट कर कहा कि कोई भी कृत्य अच्छा, बुरा या उदासीन होता है। उसका मूल्यांकन विषय अनुसार होना चाहिए, न कि व्यक्ति के अनुसार होना चाहिए। यह सच है कि उज्जवला योजना मोदी सरकार की अन्य बेहतर योजनाओं में से एक योजना है।

इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं संप्रग सरकार में पर्यावरण मंत्री रहे जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर विपक्ष के एकतरफा हमला करने की रणनीति पर सवाल उठाते हुए गुरुवार को कहा था कि उनके विकास मॉडल को पूरी तरह से नाकारा नहीं जा सकता।

कांग्रेस नेता ने कपिल सतीश की पुस्तक ‘मेल्वोलेंट रिपब्लिक: ए शॉर्ट हिस्ट्री ऑफ़ द न्यू इंडिया’ के विमोचन के दौरान कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी पर एकतरफा हमला विपक्ष का किसी तरह से मदद नहीं करेगा। विपक्ष उन्हें आर्थिक दुर्दशा और किसानों की बुरी हालत के लिए जिम्मेदार ठहरा रहा है, लेकिन जनता ऐसा नहीं मानती है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *