पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने राजस्थान से राज्यसभा सदस्य के रूप में ली शपथ.

0

शपथ ग्रहण के दौरान कांग्रेस के शीर्ष नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी, गुलाम नबी आजाद, अहमद पटेल और आनंद शर्मा सभापति के चैंबर में मौजूद थे। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कुछ भाजपा नेता भी वहां मौजूद थे।



नई दिल्ली, 23 अगस्त (हि.स.)। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू ने उन्हें शपथ दिलाई। मनमोहन सिंह छठी बार राज्यसभा पहुंचे हैं। इससे पहले वो पांच बार असम से चुनकर राज्यसभा पहुंचे थे।

शपथ ग्रहण के दौरान कांग्रेस के शीर्ष नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी, गुलाम नबी आजाद, अहमद पटेल और आनंद शर्मा सभापति के चैंबर में मौजूद थे। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कुछ भाजपा नेता भी वहां मौजूद थे।

86 वर्षीय मनमोहन सिंह ने राजस्थान से राज्यसभा सदस्य के रूप में वापसी की है। उन्हें निर्विरोध चुना गया क्योंकि भाजपा ने उनके खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारा था। सिंह इस वर्ष 14 जून को संसद के उच्च सदन से सेवानिवृत्त होने के थोड़े अंतराल बाद राज्यसभा में लौटे हैं। इससे पहले उन्होंने लंबी अवधि के लिए राज्यसभा में असम राज्य का प्रतिनिधित्व किया था।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *