पतंजलि आयुर्वेद को देशभर में चाहिए रिटेलर और डिस्ट्रीब्यूटर,ऐसे करें आवेदन

0

कंपनी की बढ़ती डिमांड को देखते हुए पतंजलि ने लोगों से बाबा राम देव के साथ जुड़कर कारोबार करने का सुनहरा मौका दे रही  है।     



नई दिल्ली, 21 अगस्त (हि.स.)। योग गुरु बाबा रामदेव की पंतजिल आयुर्वेद लिमिटेड के प्रोडक्ट्स की देशभर में डिमांड है। खाने-पीने, जींस, दवाईयां, टूथपेस्ट और हर्बल क्रीम आदि स्वदेशी प्रोडक्ट्स बाबा की कंपनी पंतजलि में उपलब्ध है, जिसकी डिमांड लोगों के बीच बढ़ी है। कंपनी की बढ़ती डिमांड को देखते हुए पतंजलि ने लोगों से बाबा राम देव के साथ जुड़कर कारोबार करने का सुनहरा मौका दे रही  है।

यदि आप भी बाबा रामदेव के पतंजलि आयुर्वेद के साथ जुड़कर अपना करोबार शुरू करना चाहते हैं, तो आप पतंजलि डिस्ट्रीब्यूटर, पतंजलि रिटेल स्टोर्स, पतंजलि मेगा स्टोर, पतंजलि डीलरशिप, पतंजलि फ्रेंचाइजी पतंजलि मिल्क डिस्ट्रीब्यूटर, पतंजलि परिधान, पतंजलि एक्सपोर्ट, पतंजलि जॉब, पतंजलि बिजनेस के लिए ऑनलानइ अप्लाई (आवेदन) कर सकते हैं।

इसके लिए आपको कंपनी के वेबसाइट www.patanjaliayurved.org पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा कंपनी का आधिकारिक ई-मेल Feedback@patanjaliayurved.org पर मेल के जरिए कंपनी से संपर्क कर सकते हैं। साथ ही आप कंपनी का Toll Free Number 91-6289172795,+91-8539082980,+91-18001804108,+911334-240008. पर कॉल करके भी जानकारी ले सकते हैं।

इस संबंध में पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड के प्रवक्ता राकेश शर्मा से संपर्क करने पर उन्होंने कहा कि कंपनी को देशभर में रिटेलर और डिस्ट्रीब्यूटर चाहिए, जिसके लिए कंपनी के वेबसाइट और ई-मेल के जरिए आप आवेदन कर सकते हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *