सलमान ने ट्वीट कर बताया – 20 दिसंबर को आ रहे हैं चुलबुल पांडे

0

सलमान ने ट्वीट कर कहा,  “20 दिसंबर को चुलबुल पांडे आपके सामने आएंगे। फिल्म ‘दंबग 3’ हिंदी, कन्नड़, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी।”



सलमान खान ने सोशल मीडिया पर फिल्म ‘दंबग 3’ के रिलीज डेट की जानकारी दी है। उन्होंने ट्विटर पर प्रभु देवा के साथ एक फोटो शेयर किया है, जिसमें सलमान चुलबुल पांडे के लुक में नजर आ रहे हैं। सलमान ने ट्वीट कर कहा,  “20 दिसंबर को चुलबुल पांडे आपके सामने आएंगे। फिल्म ‘दंबग 3’ हिंदी, कन्नड़, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी।”
 
फिल्म एवं ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने बुधवार को ट्वीट किया ‘फिल्म की रिलीज डेट फाइनल हो गई। चुलबुल पांडे 20 दिसंबर 2019 को आ रहे हैं। फिल्म  ‘दंबग 3’ हिंदी, कन्नड़, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी। सलमान खान ने ‘वांटेड’ के बाद निर्देशक प्रभु देवा के साथ टीम बनाई।
फिल्म ‘दबंग 3’ को प्रभुदेवा डायरेक्ट कर रहे हैं। ‘फिल्म ‘दबंग 3 दबंग सीरीज की तीसरी फिल्म हैं। इस फिल्म में चुलबुल पांडे के अतीत की कहानी बताएगी जाएगी। फिल्म ‘दबंग 3’ में साउथ सुपरस्टार किच्चा सुदीप विलेन की भूमिका में होंगे, वहीं सोनाक्षी सिन्हा सलमान खान की पत्नी रज्जो का रोल अदा करेंगी। ‘दबंग 3’ को अरबाज खान और सलमान खान प्रोड्यूस कर रहे हैं, जबकि प्रभुदेवा फिल्म का निदेर्शन करेंगे। इन दिनों ‘दबंग 3’ के अंतिम शेड्यूल की शूटिंग हो रही है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *