योगी मंत्रिपरिषद का पहला विस्तार, 23 नए मंत्री शामिल

0

विस्तार के तहत टीम योगी में 23 नए मंत्रियों को शामिल किया गया है। इनमें छह कैबिनेट मंत्री, छह राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 11 राज्यमंत्री शामिल हैं। वहीं मंत्रिपरिषद विस्तार से पहले पांच मंत्रियों ने इस्तीफा दिया।



लखनऊ, 21 अगस्त (हि.स.)। योगी आदित्यनाथ मंत्रिपरिषद का पहला बहुप्रतीक्षित विस्तार और फेरबदल बुधवार को हुआ। विस्तार के तहत टीम योगी में 23 नए मंत्रियों को शामिल किया गया है। इनमें छह कैबिनेट मंत्री, छह राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 11 राज्यमंत्री शामिल हैं। वहीं मंत्रिपरिषद विस्तार से पहले पांच मंत्रियों ने इस्तीफा दिया।
कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ लेने वालों में महेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह चौधरी, राम नरेश अग्निहोत्री, सुरेश राणा,  अनिल राजभर और कमला रानी रहीं। जबकि राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के तौर पर नीलकंठ तिवारी, कपिल देव अग्रवाल, सतीश द्विवेदी, अशोक कटारिया, राम चौहान और रविंद्र जायसवाल ने शपथ लिया। इसके अलावा राज्यमंत्री पद की शपथ लेने वालों में अनिल शर्मा, महेश गुप्ता, आनंद स्वरुप शुक्ला, विजय कश्यप, गिर्राज सिंह धर्मेश, लाखन सिंह राजपूत, नीलिमा कटियार, चौधरी उदय भान सिंह,  चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, रामशंकर सिंह पटेल और अजीत सिंह पाल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *