धनंजय और विलियमसन पर संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के आरोप

0

आईसीसी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मैच अधिकारियों ने दोनों टीमों के प्रबंधन को भेजी रिपोर्ट में दोनों गेंदबाजों के एक्शन की वैधता पर सवाल उठाए हैं।



कोलंबो, 21 अगस्त (हि.स.)।  श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ गाले में खेले गए पहले टेस्ट मैच के दौरान श्रीलंकाई स्पिनर अकिला धनंजय और न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन पर संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के आरोप लगे हैं।

आईसीसी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मैच अधिकारियों ने दोनों टीमों के प्रबंधन को भेजी रिपोर्ट में दोनों गेंदबाजों के एक्शन की वैधता पर सवाल उठाए हैं।  विलियम्सन और धनंजय को रिपोर्टिग वाले दिन के 14 दिनों के भीतर टेस्ट देना होगा।

धनंजय ने पिछले मैच में श्रीलंका को मिली जीत में बेहद अहम भूमिका निभाई थी और पहली पारी में कुल पांच विकेट चटकाए थे। विलियम्सन ने पूरे मैच में केवल तीन ओवर डाले थे। पहला टेस्ट मैच रविवार को समाप्त हुआ जिसमें श्रीलंका ने 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट मैच गुरुवार से खेला जाएगा।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *