दो दिल मिल रहे हैं, मगर चुपके-चुपके…

0

यह बॉलीवुड कपल है फिल्म अभिनेत्री जैक्लीन फर्नाडिज़ और डायरेक्टर साजिद खान, जो इन दिनों काफी चर्चा में है।



बॉलीवुड स्टार्स की रियल लव लाइफ भी बिलकुल फ़िल्मी स्टोरी की तरह ही है। बॉलीवुड में एक कपल ऐसा है जो आज कल सुर्खियों में बना हुआ है। यह बॉलीवुड कपल है फिल्म अभिनेत्री जैक्लीन फर्नाडिज़ और डायरेक्टर साजिद खान, जो इन दिनों काफी चर्चा में है। जैकलीन पिछले कुछ समय से फिल्मों से दूर है, लेकिन अपने एक्स बॉयफ्रेंड के साथ अपनी रिलेशनशिप को लेकर जरूर चर्चा में है। दोनों 2011 में फिल्म हाउसफुल कि शूटिंग के दौरान नजदीकआये थे।
लेकिन दोनों के रिश्तों में जल्द ही कड़वाहट घुलने लगी और 2013 में दोनों का ब्रेकअप हो गया। सूत्रों के अनुसार ब्रेकअप के बाद भी साजिद की बहन फराह खान, जैकलीन की अच्छी फ्रेंड बनी रही। फ़िलहाल जैकलीन फराह खान के पति शिरीष कुंदर की आने वाली वेब सीरीज ‘मिसेज सीरियल किलर’ में नजर आयेंगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार छह साल बाद दोनों फिर से एक बार अपने रिश्ते को मौका देना चाहते हैं। दोनों के रिश्ते काफी हद तक सुधर रहे हैं। इतना ही नहीं मिसेज सीरियल किलर’ की शूटिंग के बाद अब साजिद-जैकलीन को उनके घर भी छोड़ रहे हैं। दोनों में नजदीकियां बढ़ रही हैं और दोनों जल्द ही साथ होंगे। फ़िलहाल तो फ़िल्मी गलियारे में दोनों को लेकर यही चर्चा है कि दो दिल मिल रहे है चुपके-चुपके।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *