श्रीलंका की नौसेना ने 4 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार

0

श्रीलंका की नौसेना का कहना है कि लगातार गश्ती वजह अवैध रूप से मछली पकड़ने की घटनाओं में कमी आई है।



कोलंबो, 20 अगस्त (हि.स.)। श्रीलंका की नौसेना ने मंगलवार को चार भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। इन मछुआरों को डेल्फ्ट द्वीप के पास पुदुकोट्टई जिले के कोट्टीपट्टिनम से गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

इससे एक सप्ताह पहले रामेश्वरम और उसके आस पास के इलाकों से आए मछुआरों को काछाथीबू द्वीप के निकट कथित रूप से मछली पकड़ते हुए गिरफ्तार कर लिया था।

विदित हो कि रामेश्वरम और उसके आसपास के इलाके में पकड़े गए मछुआरों को भारत ने श्रीलंका को सौंप दिया था। गश्त के दौरान उक्त मछुआरों को गिरफ्तार किया गया और उनकी नांव को भी जब्त कर लिया। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि आगे की कार्रवाई के लिए मछुआरों को जाफना के मत्स्य विभाग के सहायक निदेशक को सौंप दिया जाएगा।

श्रीलंका की नौसेना का कहना है कि लगातार गश्ती वजह अवैध रूप से मछली पकड़ने की घटनाओं में कमी आई है। नौसेना का कहना है कि वह स्थानीय मछुआरों की सुरक्षा के साथ-साथ द्वीप के निकट समुद्री जल में मछली के भंडार के संरक्षण के लिए अपने संसाधनों को प्रभावी ढंग से उपयोग करती रहेगी।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *