पुलिस को चमका देकर कुख्यात अपराधी विकास झा फरार

0

जेएलएनएमसीएच से शौच के बहाने भाग निकला शातिरदो इंजीनियरों की हत्या के आरोप हुआ था गिरफ्तार



पटना, 19 अगस्त (हि.स.)। भागलपुर सेंट्रल जेल में बंद कुख्यात अपराधी विकास झा सोमवार को पुलिस को चकमा देकर अस्पताल से फरार हो गया। कुख्यात अपराधी संतोष झा के शार्प शूटर विकास पर दरभंगा में दो इंजीनियरों की हत्या का आरोप है।

जानकारी के मुताबिक भागलपुर सेंट्रल जेल में बंद विकास झा को पुलिस सुरक्षा में इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच में लाया गया था। यहां से शौच का बहाना बनाकर सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को चकमा देकर वह फरार हो गया। विकास झा के फरार होने की खबर से पुलिस अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गये हैं।

विकास झा अंतरराज्यीय कुख्यात अपराधी है। वह संतोष झा के गिरोह का सक्रिय सदस्य है। संतोष झा का गिरोह निर्माण कार्य में संलग्न कंपनियों के अधिकारियों को निशाना बनाता है। विकास को दरभंगा में दो इंजीनियरों की हत्या के आरोप में 31 दिसंबर 2015 को गिरफ्तार किया गया था।

अस्पताल सेे फरार होने के बाद विकास झा की तलाश में पूरा पुलिस महकमा लगा हुआ है। जानकारी के मुताबिक भागलपुर शहर की पूरी तरह से नाकेबंदी कर दी गई है और उसके छुपने के सभी संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। इसी सिलसिले में पुलिस ने विकास के भाई आयुष झा को हिरासत में ले लिया है और उससे लगातार पूछताछ कर रही है, लेकिन वह विकास से संबंधित कोई भी जानकारी देने में खुद को असमर्थ बता रहा है। पुलिस के अधिकारी भी दबी जुबान से इस बात को स्वीकर कर रहे हैं कि यदि विकास झा को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह नेपाल फरार हो सकता है और अगर एकबार वह नेपाल निकल गया तो उसे पकड़ पाना मुश्किल है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *