एक्सिस बैंक ने सस्ता किया लोन, एमसीएलआर 0.10 फीसदी घटाया

0

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) द्वारा रेपो रेट में कटौती करने के बाद सबसे पहले देश के सबसे बड़े कर्जदाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने पहली बार एमसीएलआर में 0.15 फीसदी की कटौती की थी।



नई दिल्ली,  19 अगस्त (हि.स.)। निजी क्षेत्र के तीसरे सबसे बड़े बैंक, एक्सिस बैंक ने अपनी मार्जिनल कॉस्ट ऑफ बेस्ट लेंडिंग रेट्स (एमसीएलआर) दर में 0.10 फीसदी की है। बैंक ने एमसीएलआर दर में कटौती की घोषणा सोमवार को की। इसके तहत बैंक अपने एक साल के एमसीएलआर को 8.65 फीसदी से घटाकर 8.55 फीसदी कर दिया है, जो कि 17 अगस्त,2019 से लागू है।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) द्वारा रेपो रेट में कटौती करने के बाद सबसे पहले देश के सबसे बड़े कर्जदाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने पहली बार एमसीएलआर में 0.15 फीसदी की कटौती की थी।

दरअसल, आरबीआई ने सात अगस्त को मौद्रिक नीति समिति की समीक्षा बैठक के बाद रेपो रेट में 0.35 फीसदी की कटौती की थी, जिसके तत्काल बाद एसबीआई, आईडीबीआई बैंक और ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स ने अपनी कर्ज की ब्याज दरें घटा दी थी। इसके अलावा बैंक ऑफ बड़ौदा, इलाहाबाद बैंक, यूको बैंक और केनरा बैंक ने भी अपने एमसीएलआर दरों में कटौती की है। साथ ही सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने भी पिछले हफ्ते अपनी लोन दरों में कटौती की थी।

उल्लेखनीय है कि रिजर्व बैंक ने इस साल रेपो रेट में चार बार कटौती की है, जो कुल मिलाकर 1.10 फीसदी है, जिसके बाद रेपो रेट घटकर 5.40 फीसदी पर आ गई है। मौजूदा रेपो रेट नौ साल का न्यूनतम स्तर है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *