फुटबॉल के गोल्डन इरा पर आधारित ‘मैदान किक्स ऑफ टुडे’ का पोस्टर जारी

0

पोस्टर पर लिखा है कि ‘द गोल्डन इरा ऑफ इंडियन फुटबॉल 1952-1962। फिल्म में मुख्य किरदार में बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन होंगे। अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर अपनी नई फिल्म ‘मैदान किक्स ऑफ टुडे’ का पोस्टर शेयर किया है।



निर्माताओं ने फिल्म ‘मैदान किक्स ऑफ टुडे’ का पोस्टर सोमवार को रिलीज कर दिया है। यह फिल्म भारतीय फुटबॉल खिलाड़ी सैयद अब्दुल रहीम पर आधारित है। पोस्टर में एक ग्लोब दिखाई दे रहा है, जिसके नीचे फिल्म का टाइटल लिखा है ‘मैदान किक्स ऑफ टुडे’। पोस्टर पर लिखा है कि ‘द गोल्डन इरा ऑफ इंडियन फुटबॉल 1952-1962। फिल्म में मुख्य किरदार में बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन होंगे। अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर अपनी नई फिल्म ‘मैदान किक्स ऑफ टुडे’ का पोस्टर शेयर किया है।
फिल्म एवं ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर बताया, “अजय देवगन की अगली फिल्म खेल फुटबॉल पर आधारित है,  इसका शीर्षक है ‘मैदान’। उनके साथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश नजर आएंगी। फिल्म अमित रविन्द्रनाथ शर्मा द्वारा निर्देशित किया जाएगा। अमित इससे पहले ‘बधाई हो’ जैसी सुपरहिट फिल्म दे चुके हैं। फिल्म को बोनी कपूर, आकाश चावला और अरुणव जॉय सेनगुप्ता द्वारा प्रोड्यूस और जी स्टूडियो की ओर से प्रस्तुत किया जाएगा।”
फिल्म के निर्माता बोनी कपूर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर फिल्म के पहले लुक को साझा किया। उन्होंने पोस्टर शेयर कर ट्वीट किया कि ‘भारतीय फुटबॉल के सुनहरे दौर की अनकही कहानी को बनाने के लिए गर्व। इस शानदार कहानी के साथ भारत में गौरव लाने की आशा है।’
‘दे दे प्यार दे’ और ‘टोटल धमाल’ जैसी हिट फिल्में देने के बाद अजय देवगन एक बार फिर से सैयद अब्दुल रहीम की बायोपिक के लिए  तैयार हैं। फिल्म में अजय के साथ दक्षिण भारतीय एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश हैं। कीर्ति ने 2018 की बेस्ट एक्ट्रेस के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीता है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *