कोरबा की बेटी चित्ररेखा, बिग बी के सामने पहले ही दिन होंगी हॉट सीट पर

0

चित्ररेखा राठौर की शिक्षा बुधवारी स्थित सरस्वती उमावि में हुई है । वर्तमान में रायपुर में एक अस्पताल में वह बतौर डॉक्टर सेवा दे रही है।



कोरबा, 18 अगस्त (हि.स.) ।  सोमवार से सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का पहला प्रोमो जारी किया गया। प्रोमो देखकर कोरबा के लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं है । जब बिग बी अमिताभ बच्चन ने 10 उम्मीदवारों के बीच सबसे तेज व सही जवाब देेने पर चित्ररेखा का नाम पुकारा तो अपना नाम सुनते ही चित्ररेखा खुशी से झूम उठी । अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठने के बाद चित्ररेखा ने अपना परिचय दिया। कोरबा की बेटी चित्ररेखा जब बिग बी के सामने आयी तब अमिताभ बच्चन ने चित्ररेखा से पूछा कि आपकी शादी लव मैरेज थी या फिर अरेंज मैरेज। इस पर चित्ररेखा ने बताया कि चेहरे के रंग को लेकर उनको कोई पसंद नहीं करता था। उनके पति अश्वनी राठौर आयुर्वेद डॉक्टर हैं। उनको पढ़ी-लिखी लड़की चाहिए थी और वैसी ही लड़की से वे शादी करना चाहते थे, इसलिए उन्होंने मुझे पसंद किया । चित्ररेखा के जवाब से अमिताभ बच्चन भी कुछ देर के लिए अवाक रह गए।
चित्ररेखा राठौर की शिक्षा बुधवारी स्थित सरस्वती उमावि में हुई है । वर्तमान में रायपुर में एक अस्पताल में वह बतौर डॉक्टर सेवा दे रही है। तीन भाई-बहनों में चित्ररेखा मंझली हैं। पिता छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल (सीएसईबी) के कर्मी हैं । सीएसईबी कॉलोनी के 14 ब्लॉक में इनका पूरा परिवार निवासरत है । चित्ररेखा के केबीसी में पहले ही दिन हॉट सीट पर पहुंचने से कोरबा शहर समेत सीएसईबी कॉलोनी में उनके साथ रहने वाले सभी लोग खुश हैं । चित्ररेखा के चयन से पूरे राठौर समाज के बीच उत्साह की लहर है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *