रांची पुलिस ने मध्य प्रदेश से सात अपराधियों को किया गिरफ्तार

0

रांची पुलिस की एक टीम पिछले एक सप्ताह से मध्यप्रदेश में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए रेकी कर रही थी।



रांची,18 अगस्त (हि.स.)। राजधानी रांची में हुई डकैती और लूट मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। रांची पुलिस ने मध्य प्रदेश के गुना में छापेमारी कर सात अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार रांची पुलिस की एक टीम पिछले एक सप्ताह से मध्यप्रदेश में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए रेकी कर रही थी। एसएसपी अनीश गुप्ता के निर्देश पर गठित टीम ने छापेमारी कर सात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मेन रोड स्थित केनरा बैंक की शाखा से 16 जुलाई को साढ़े तीन लाख रुपये चुराने, सुजाता चौक से जाम में फंसी एक गाड़ी से चार लाख रुपये उड़ाने, 30 जुलाई को एमके फार्मा के संचालक मनीष कुमार के घर में घुसकर चार लाख नगद और पांच लाख के गहने लूटने सहित अन्य मामलों में इनकी संलिप्तता है। रांची पुलिस अपराधियों को मध्य प्रदेश से रिमांड पर लेकर यहां पहुंचेगी।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *