दीपा और बजरंग को खेल रत्न, रवीन्द्र जडेजा सहित 19 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार

0

दीपा मलिक पैरालंपिक में पदक जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी हैं। उन्होंने अब तक 58 राष्ट्रीय और 23 अंतरराष्ट्रीय पदक जीते हैं। दीपा को इससे पहले पद्यश्री और अर्जुन पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।



नई दिल्ली, 17 अगस्त (हि.स.)। पैरा एथलीट दीपा मलिक को देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न से नवाजा जाएगा। इसके साथ ही दीपा यह पुरस्कार हासिल करने वाली पहली महिला पैरा-एथलीट बन गई हैं। दीपा के अलावा क्रिकेटर रवींद्र जडेजा सहित 19 खिलाड़ियों को प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। दीपा के अलावा पहलवान बजरंग पुनिया को भी राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार दिया जाएगा।

दीपा मलिक पैरालंपिक में पदक जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी हैं। उन्होंने अब तक 58 राष्ट्रीय और 23 अंतरराष्ट्रीय पदक जीते हैं। दीपा को इससे पहले पद्यश्री और अर्जुन पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। वहीं,  पहलवान बजरंग पुनिया राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों के स्वर्ण विजेता तथा विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता हैं। पिछले साल भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली और महिला भारोत्तोलक मीराबाई चानू को संयुक्त रूप से खेल रत्न सम्मान दिया गया था।

चयन समिति ने शनिवार को अपनी दो दिवसीय बैठक समाप्त होने के बाद राजीव गांधी खेल रत्न, द्रोणाचार्य (नियमित और लाइफ टाइम), अर्जुन पुरस्कार, ध्यानचंद अवॉर्ड, राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार और मौलाना अबुल कलाम आजाद (माका) ट्राफी के विजेताओं की घोषणा की।

पुरस्कार विजेताओं की सूची इस प्रकार है:

राजीव गांधी खेल रत्न : बजरंग पुनिया (कुश्ती) और दीपा मलिक (पैरा एथलेटिक्स)।

द्रोणाचार्य अवॉर्ड (नियमित) : विमल कुमार (बैडमिंटन), संदीप गुप्ता (टेबल टेनिस) और मोहिंदर सिंह ढिल्लों (एथलेटिक्स)।

द्रोणाचार्य अवॉर्ड (लाइफ टाइम) : मेर्जबान पटेल (हॉकी), रामबीर सिंह खोखर (कबड्डी) और संजय भारद्वाज (क्रिकेट)।

अर्जुन पुरस्कार : तजिंदर पाल सिंह तूर (एथलेटिक्स), मोहम्मद अनस यहिया (एथलेटिक्स), एस भास्करन (बॉडीबिल्डिंग), सोनिया लाथर (मुक्केबाजी), रवीद्र जडेजा (क्रिकेट), पूनम यादव (क्रिकेट), चिंगलेनसाना सिंह कंगुजम (हॉकी), अजय ठाकुर (कबड्डी), गौरव सिंह गिल (मोटर स्पोटर्स), प्रमोद भगत (पैरा स्पोर्ट्स बैडमिंटन), अंजुम मुद्गिल (निशानेबाजी), हरमीत राजुल देसाई (टेबल टेनिस), पूजा ढांडा (कुश्ती), फवाद मिर्जा (घुड़सवारी), गुरप्रीत सिंह संधू (फुटबॉल), स्वप्ना बर्मन (एथलेटिक्स), सुंदर सिंह गुर्जर (पैरा स्पोर्ट्स एथलेटिक्स), बी साई प्रणीत (बैडमिंटन) और सिमरन सिंह शेरगिल (पोलो)।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *