फीफा ने नाइजीरिया के पूर्व कोच सैमसन सियासिया पर लगाया आजीवन प्रतिबंध

0

 सियासिया के खिलाफ औपचारिक नैतिक कार्यवाही 11 फरवरी को शुरू की गई थी। उन्होंने मैचों के हेरफेर के संबंध में सट्टेबाजी  करने का प्रयास किया था।



ज्यूरिख, 17 अगस्त (हि.स.)। फेडरेशन इंटरनेशनल डी फुटबॉल एसोसिएशन (फीफा) की स्वतंत्र नैतिकता समिति ने नाइजीरिया के पूर्व कोच सैमसन सियासिया को फीफा आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाते हुए उनपर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया है।

फीफा ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि फीफा की आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में स्वतंत्र नैतिकता समिति के सहायक चैंबर ने नाइजीरिया फुटबॉल फेडरेशन के एक पूर्व अधिकारी सियासिया को दोषी पाया है। उन्होंने मैचों के हेरफेर के संबंध में रिश्वत लेने की बात स्वीकार की है। जिसके बाद उनपर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया गया है। सियासिया के खिलाफ औपचारिक नैतिक कार्यवाही 11 फरवरी को शुरू की गई थी। उन्होंने मैचों के हेरफेर के संबंध में सट्टेबाजी  करने का प्रयास किया था।

जांच में सहायक चैंबर ने पाया कि सियासिया ने फीफा आचार संहिता का उल्लंघन किया था। फीफा आचार संहिता के 2009 के संस्करण के 11 (रिश्वत) के अनुसार सियासिया को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दोनों स्तरों पर फुटबॉल से संबंधित गतिविधियों (प्रशासनिक, खेल या किसी अन्य) से जीवन भर के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। इसके अलावा, सियासिया पर 50,000 स्विस फ़्रैंकों का जुर्माना भी लगाया गया है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *