रूस का दावा, बीते 24 घंटे में सीरिया में 31 बार हुआ संघर्ष विराम का उल्लंघन

0

सीरिया में रूस के समन्वय केन्द्र के प्रमुख मेजर जनरल एलेक्सी बाकिन ने शुक्रवार को मीडिया को बताया कि 31 हमले दर्ज किए गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इदलिब डी एस्केलेशन क्षेत्र में लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन हो रहा है।



मॉस्को, 17 अगस्त (हि.स.)। रूस ने शनिवार को दावा किया है कि आतंकियों ने सीरिया में पिछले 24 घंटों में 31 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। आतंकियों ने हमा, इदलिब, अलेप्पो, लताकिया में 31 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है।

सीरिया में रूस के समन्वय केन्द्र के प्रमुख मेजर जनरल एलेक्सी बाकिन ने शुक्रवार को मीडिया को बताया कि 31 हमले दर्ज किए गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इदलिब डी एस्केलेशन क्षेत्र में लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन हो रहा है।

उल्लेखनीय है कि सीरिया में मार्च 2011 से युद्ध की शुरुआत से 3,70,000 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि लाखों लोग विस्थापित हुए हैं। आतंकवादी समूहों के खिलाफ सीरिया की सरकार के युद्ध में रूस उनका समर्थन कर रहा है। साथ ही सीरिया के लोगों को मानवीय समर्थन प्रदान कर रहा है। सीरिया में तुर्की और ईरान के साथ रूस संघर्ष विराम का साक्षी है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *