ओलंपिक टेस्ट इवेंट : भारतीय महिला हॉकी टीम ने जापान को 2-1 से हराया

0

मध्यांतर तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर रहीं। मध्यांतर के बाद मैच के 35वें मिनट में भारत को एक और पेनाल्टीकार्नर मिला और इस बार भी गुरजीत ने कोई गलती नहीं करते हुए इसे गोल में बदलकर भारत की बढ़त 2-1 कर दी और यही स्कोर निर्णायक साबित हुआ।

टोक्यो, 17 अगस्त (हि.स.)। गुरजीत कौर के दो गोलों की बदौलत भारतीय महिला हॉकी टीम ने ओलंपिक टेस्ट इवेंट में जीत के साथ अभियान की शुरूआत करते हुए अपने पहले मैच में जापान को 2-1 से हराया।

इस मैच में भारतीय टीम ने आक्रामक शुरूआत की। मैच के नौवें मिनट में भारत को पेनाल्टीकार्नर कार्नर मिला और इस विधा की विशेषज्ञ गुरजीत कौर ने इसे गोल में बदलकर भारत को 1-0 से आगे कर दिया। हालांकि भारत की ये बढ़त ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सकी और 16वें मिनट में आकी मिटसुहाशी शानदार मैदानी गोल कर जापान को 1-1 की बराबरी दिला दी।

मध्यांतर तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर रहीं। मध्यांतर के बाद मैच के 35वें मिनट में भारत को एक और पेनाल्टीकार्नर मिला और इस बार भी गुरजीत ने कोई गलती नहीं करते हुए इसे गोल में बदलकर भारत की बढ़त 2-1 कर दी और यही स्कोर निर्णायक साबित हुआ।

इस मैच में भारत के लिए शर्मिला देवी ने अपने अंतरराष्ट्रीय कैरियर की शुरूआत की। भारतीय टीम अपने अगले मुकाबले में रविवार को विश्व की दूसरे नंबर की टीम ऑस्ट्रेलिया का सामना करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *