जेवर एयरपोर्ट के लिए 45 हेक्टेयर भूमि का किया गया अधिग्रहण

0

एयरपोर्ट के लिए 1334 हेक्टेयर भूमि लेनी है जिसमें 1235 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाना है। इसी क्रम में शुक्रवार को ग्राम पारोही के किसानों की 45 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित करके यमुना प्राधिकरण को सौंप दी गयी।



नोएडा, 16 अगस्त (हि.स)। देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट जेवर के बनने का रास्ता धीरे-धीरे आसान होता जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को जेवर तहसील के ग्राम पारोही में प्रशासन ने 45 हेक्टेयर जमीन किसानों से अधिग्रहित कर ली जिसे तत्काल यमुना प्राधिकरण को हस्तांतरित कर दिया गया।

प्रभारी जेवर एयरपोर्ट डिप्टी कलेक्टर अभय कुमार सिंह ने बताया कि जेवर हवाई अड्डा सबसे प्रतिष्ठित परियोजनाओं में से एक है। भूमि अधिग्रहण का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। एयरपोर्ट के लिए 1334 हेक्टेयर भूमि लेनी है जिसमें 1235 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाना है। इसी क्रम में शुक्रवार को ग्राम पारोही के किसानों की 45 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित करके यमुना प्राधिकरण को सौंप दी गयी।
अभय कुमार सिंह ने बताया कि इससे पहले 6 अगस्त को ग्राम रन्हेरा में प्रशासन ने 80 हेक्टेयर भूमि किसानों से अधिग्रहित कर यमुना प्राधिकरण को सौंप दी गयी थी। अब तक कुल 125 हेक्टेयर जमीन किसानों से अधिग्रहित कर यमुना प्राधिकरण को हस्तांतरित की जा चुकी है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *