यौन उत्पीड़न में शामिल मेजर जनरल का होगा कोर्ट मार्शल:रावत

0

मेजर जनरल के खिलाफ एक महिला अधिकारी ने शिकायत दर्ज कराई थी। महिला अधिकारी ने बताया था कि दो साल पहले मेजर जनरल जसवाल ने कोहिमा में उसे अपने कमरे में बुलाया और उसके साथ छेड़छाड़ की।



नई दिल्ली, 16 अगस्त (हि.स.)। यौन उत्पीड़न के मामले में शामिल मेजर जनरल का कोर्ट मार्शल किया जाएगा।थलसेना प्रमुख बिपिन रावत ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा है कि यौन उत्पीड़न से जुडे सैन्य अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उल्लेखीय है कि मेजर जनरल के खिलाफ एक महिला अधिकारी ने शिकायत दर्ज कराई थी। महिला अधिकारी ने बताया था कि दो साल पहले मेजर जनरल जसवाल ने कोहिमा में उसे अपने कमरे में बुलाया और उसके साथ छेड़छाड़ की। इसके बाद सेना ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मेजर जनरल के खिलाफ एक जांच समिति बनाई और फिर कोर्ट मार्शल का फैसला किया।

बीते वर्ष भी भारतीय सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी को यौन शोषण का आरोपित पाए जाने के बाद उसका कोर्ट मार्शल कर दिया गया था। यौन शोषण का मामला दो साल पुराना था। जिस मेजर जनरल का कोर्ट मार्शल किया गया था। उसने सेना के कई अहम ऑपरेशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। आरोपित अफसर को आईपीसी की धारा 354ए और आर्मी एक्ट 45 के तहत दोषी पाया गया था।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *