बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आए नाना, 500 घर बनाने का किया ऐलान

0

नाना पाटेकर ‘नाम’ फाउंडेशन नाम का एनजीओ चलाते हैं, जिसके माध्यम से वे बाढ़ पीड़ितों के लिए घर बनाएंगे। नाना पाटेकर ने एक कार्यक्रम में बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात भी की। वहां पर उन्होंने 500 घर बनाने का ऐलान किया।



बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर ने घोषणा की है कि वे महाराष्ट्र के बाढ़ पीड़ितों के लिए 500 घर बनाएंगे। महाराष्ट्र में बारिश ने जमकर तबाही मचाई है। सांगली में कृष्णा नदी में आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है, जिससे कई लोगों के घर गिर गए हैं। अब नाना पाटेकर उनकी मदद के लिए आगे आए हैं।
नाना पाटेकर ‘नाम’ फाउंडेशन नाम का एनजीओ चलाते हैं, जिसके माध्यम से वे बाढ़ पीड़ितों के लिए घर बनाएंगे। नाना पाटेकर ने एक कार्यक्रम में बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात भी की। वहां पर उन्होंने 500 घर बनाने का ऐलान किया। नाना पाटेकर ने कहा कि चिंता मत कीजिए, एक बार आपको छत मिल जाएगी तो सब कुछ ठीक हो जाएगा। नाम फाउंडेशन पैसे इकट्ठा कर रहा है। जो भी काम हो सकता है हम कर रहे हैं। कई लोग खुद आगे आकर सहायता कर रहे हैं। जब मैं सिरोल, कोल्हापुर आया तो वहां पर मुझे स्थिति का पता चला। इसलिए हमने 500 घर बनवाने का फैसला किया है। कई मराठी अभिनेताओं ने भी लोगों से आगे आने और मदद करने की अपील की है।
उधर, बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख और जेनेलिया ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 25 लाख रुपये का दान दिया है। बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सभी क्षेत्रों के लोगों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 20 करोड़ रुपये का दान दिया है। वहीं सैफी फाउंडेशन और सारस्वत बैंक ने एक-एक करोड़ रुपये का दान दिया है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *