भारत और अमेरिका की दोस्ती सामरिक साझेदारी में बदली : पोम्पिओ

0

अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा कि दोनों देशों के साझा लोकतांत्रिक मूल्यों, लोगों के बीच मजबूत सहयोग और आर्थिक विकास के लिए प्रतिबद्धता ने उनके संबंधों को और मजबूत किया है।



वाशिंगटन, 15 अगस्त (हि.स.)। अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने गुरुवार को  भारतीयों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और कहा कि भारत और अमेरिका के बीच दोस्ती पिछले दो दशकों में सामरिक साझेदारी में बदल गई है। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट से मिली

अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा कि दोनों देशों के साझा लोकतांत्रिक मूल्यों, लोगों के बीच मजबूत सहयोग और आर्थिक विकास के लिए प्रतिबद्धता ने उनके संबंधों को और मजबूत किया है।

विदेश मंत्री ने एक बयान में कहा, ‘‘पिछले दो दशकों में हमारी मित्रता रणनीतिक साझेदारी के रूप में विकसित हुई है और अब हम रक्षा क्षेत्र से लेकर आतंकवाद के खिलाफ, नौवहन की स्वतंत्रता और विज्ञान,  अंतरिक्ष जैसे अनेक महत्वपूर्ण मुद्दों पर सहयोग कर रहे हैं।’’

उन्होंने आगे कहा,‘‘ मैंने हाल ही में भारत यात्रा के दौरान कहा था, अमेरिका और भारत महान लोकतंत्र हैं, वैश्विक शक्तियां हैं और अच्छे मित्र है। मैं भारत की जनता को उल्लासपूर्ण स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देता हूं।’’

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *