अमेरिका में अब तक डेंगू से 124 मरे, 1.27 लाख मामले सामने आए

0

मध्य अमेरिका में इस बीमारी को रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियानों में संयुक्त राष्ट्र और मानवीय संगठन चिकित्सा आपूर्ति और उपकरणों में सरकार की मदद कर रहे हैं।



न्यूयॉर्क, 15 अगस्त (हि.स.)। अमेरिका में अब तक डेंगू के 1 लाख 27 हजार मामले सामने आए हैं, जिसमें 124 लोगों की मौत हो चुकी है। ये बात संयुक्त राष्ट्र की एक एजेंसी ने कहीं।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, संयुक्त राष्ट्र के मानवीय मामलों के समन्वय कार्यालय (ओसीएचए) ने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बुधवार को कहा कि मध्य अमेरिका में आठ अगस्त तक मच्छर से होने वाली इस बीमारी  के लगभग 1 लाख 27 हजार मामलों में कम से कम 124 लोगों की मौत हुई है।

ओसीएचए ने कहा कि मच्छर जनित इस रोग से सबसे ज्यादा बच्चे और किशोर प्रभावित होते हैं। मध्य अमेरिका में इस बीमारी को रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियानों में संयुक्त राष्ट्र और मानवीय संगठन चिकित्सा आपूर्ति और उपकरणों में सरकार की मदद कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि भारत में भी ऐसे कई मामले सामने आए हैं। बहरहाल उत्तराखंड की राजधानी देहरादून इससे ज्यादा प्रभावित है। जानकारी के मुताबिक अब तक देहरादून में डेंगू के मरीजों की संख्या 181 पर पहुंच चुकी है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *