फिरोजपुर सीमा पर बीएसएफ ने 80 करोड़ की हेरोइन पकड़ी

0

आरोपित की पहचान फिरोजपुर के गांव पल्ला निवासी हरजिंदर सिंह के रूप में हुई है।



चंडीगढ़,15 अगस्त (हि.स.)। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने गुरुवार तड़के भारत-पाकिस्तान सीमा पर फिरोजपुर में एक तस्कर को दबोचकर 80 करोड़ रुपये की हेरोइन एवं  कारतूस आदि बरामद किया है। आरोपित की पहचान फिरोजपुर के गांव पल्ला निवासी हरजिंदर सिंह के रूप में हुई है।
बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि 136 बटालियन के कुछ जवान बीओपी ओल्ड मोहम्मदी वाला पर गश्त पर थे। जवानों ने आरोपित को टायर ट्यूब के साथ सतजुल दरिया को पार करके भारतीय क्षेत्र में दाखिल होते देखा। जवानों ने उसे दबोच लिया। ट्यूब की तलाशी में 16 किलो हेरोइन, मोबाइल फोन, पाकिस्तान का सिम, 31 कारतूस, एक मैग्जीन बरामद हुई।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *