कश्मीर के लिए नया सवेरा, उन्हें अनुच्छेद 370 की बेड़ियों से मुक्ति मिली-योगी आदित्यनाथ

0

मां भारती को परतंत्रता की बेड़ियों से मुक्त कराने के लिए त्याग और समर्पण की नई गाथा लिखने वाले सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को मेरा शत-शत नमन।



लखनऊ, 15 अगस्त(हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 73 वें स्वतंत्रता दिवस पर ट्वीट कर लिखा है कि कश्मीरी भाई-बहनों के लिए यह स्वतंत्रता दिवस एक नया सवेरा लेकर आया है, उन्हें अनुच्छेद 370 की बेड़ियों से मुक्ति मिली है।”
  मुख्यमंत्री ने आगे लिखा, “कश्मीरी भाई बहनों के विकास के लिए एक नया मार्ग प्रशस्त हुआ है और कश्मीर और लद्दाख अब विकास की एक नई गाथा लिखने जा रहे हैं। साहसिक निर्णय लेकर भारत की एकता और अखंडता के इतिहास में एक सुनहरा अध्याय लिखने के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री जी तथा केन्द्रीय गृह मंत्री जी का अभिनन्दन।”
उन्होंने आगे ट्वीट करते हुए लिखते हैं कि “मां भारती को परतंत्रता की बेड़ियों से मुक्त कराने के लिए त्याग और समर्पण की नई गाथा लिखने वाले सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को मेरा शत-शत नमन। आज उन्हें स्मरण कर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन है। 73वें स्वतंत्रता दिवस की सभी देशवासियों को कोटि-कोटि शुभकामनाएं।” आइये,संकल्प लें एक नए भारत, नए उत्तर प्रदेश के निर्माण का, जिसमें समाज के हर वर्ग, जाति, पंथ एवं सम्प्रदाय के लोगों को अपनी सम्पूर्ण क्षमता के विकास का अवसर मिले।
 इसके अलावा मुख्यमंत्री ने प्रदेश व देशवासियों को 73वें स्वतंत्रता दिवस तथा रक्षाबंधन पर्व पर शुभकामनाएं दी। योगी सरकार की ओर से रक्षाबंधन के अवसर पर सभी माताओं-बहनों को  सुरक्षित एवं मुफ्त यातायात का तोहफा दिया है। आज सुबह से ही पूरे उत्तरप्रदेश में परिवहन निगम की बसों में महिलाएं निःशुल्क यात्रा कर रही हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *