प्रधानमंत्री का बड़ा ऐलान, तीनों सेनाओं का सेनापति होगा ‘चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ’

0

देश से आतंकवाद की जड़ें उखाड़ने को लेकर प्रधानमंत्री ने बड़ा फैसला लेते हुए सीडीसी का पद घोषित किया है। उनका कहना है कि तीनों सेनाओं को मिलकर एकजुट तरीके से आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़नी होगी।



नई दिल्ली, 15 अगस्त (हि.स.)। देश के 73वें स्वतंत्रता दिवस के मौक पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लालकिले से अपने संबोधन में आतंकवाद के मुद्दे पर देश की प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए सेना के ढांचे को लेकर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अब से चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) का एक नया पद होगा, जिसके तहत पूरी सैन्य शक्ति एक साथ मिलकर काम करेगी।

देश से आतंकवाद की जड़ें उखाड़ने को लेकर प्रधानमंत्री ने बड़ा फैसला लेते हुए सीडीसी का पद घोषित किया है। उनका कहना है कि तीनों सेनाओं को मिलकर एकजुट तरीके से आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़नी होगी। ऐसे में तीनों सेनाओं में तालमेल को बढ़ाने के लिए अब उनका एक सेनापति बनाया जाएगा, जिसे ‘चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ’ (सीडीएस) कहा जाएगा। सेना के इतिहास में पहली बार ऐसा कई पद बनाया गया है।

पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया के किसी ना किसी हिस्से में आतंकी घटनाएं हो रही हैं। ऐसे में भारत मूकदर्शक बना नहीं रह सकता। आतंकवाद के खिलाफ भारत अपनी लड़ाई जारी रखेगा और आतंकवाद को पनाह देने वालों को बेनकाब भी करेगा।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *