चीन में 17 साल के निचले स्तर पर औद्योगिक उत्पादन दर

0

प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक जुलाई महीने में चीन के औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर 4.80 फीसदी रही। ये दर फरवरी, 2002 के बाद का सबसे निचला स्तर है,



नई दिल्ली/बीजिंग, 14 अगस्त (हि.स.)। चीन में खुदरा बिक्री और निवेश में आई गिरावट के साथ ही  औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर जुलाई महीने में 17 साल के निचले स्तर पर पहुंच गई है।आधिकारिक तौर पर बुधवार को जारी की गई आंकड़ों से इसकी जानकारी मिली है।

प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक जुलाई महीने में चीन के औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर 4.80 फीसदी रही। ये दर फरवरी, 2002 के बाद का सबसे निचला स्तर है, जबकि जून में यह दर 6.30 फीसदी रही थी।  मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जुलाई माह में चीन के औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर 6 फीसदी रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया था। आंकड़ों से इस बात के भी संकेत मिलते हैं कि चीन में उपभोक्ता मांग में गिरावट आ रही है। रिपोर्ट के मुताबिक चीन में खुदरा बिक्री जून के 9.80 फीसदी की तुलना  में तेजी से गिरी, जो कि जुलाई में 7.60 फीसदी पर आ गई है।

इस दौरान दीर्घकालिक निवेश की वृद्धि दर घटकर 5.70 फीसदी पर आ गई है। चीन की अर्थव्यवस्था  की वृद्धि दर दूसरी तिमाही में घटकर 6.20 फीसदी पर आ गई। यह करीब तीन दशक की सबसे कम दर है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *