विकासशील देश नहीं रहे भारत और चीन, डब्ल्यूटीओ से लाभ नहीं लेने देंगे :ट्रंप

0

‘अमेरिका फर्स्ट’ नीति के पैरोकार राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अमेरिकी उत्पादों पर अधिक दर से शुल्क लगाने को लेकर भारत की आलोचना करते रहे हैं।  ट्रंप ने दक्षिण एशियाई  देश को शुल्क लगाने के मामले में सबसे आगे रहने वाला देश कहा है।

नई दिल्ली, 14 अगस्त (हि.स.)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि भारत और चीन अब विकासशील देश नहीं रहे। लेकिन लंबे समय से वे विश्च व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) से मिल रहे दर्जे का लाभ उठा रहे हैं। ट्रंप ने इस बात पर जोर देकर कहा कि अब वे इसे नहीं होने देंगे।
‘अमेरिका फर्स्ट’ नीति के पैरोकार राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अमेरिकी उत्पादों पर अधिक दर से शुल्क लगाने को लेकर भारत की आलोचना करते रहे हैं।  ट्रंप ने दक्षिण एशियाई  देश को शुल्क लगाने के मामले में सबसे आगे रहने वाला देश कहा है।
फिलाहल अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध (ट्रेड वार) चल रहा है। राष्ट्रपति ट्रंप के चीनी समानों पर दंडात्मक शुल्क लगाने के बाद चीन ने भी जवाबी कदम उठाया है। इससे पहले जुलाई माह में ट्रंप ने विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) से ये बताने को कहा था कि वह  कैसे किसी देश को विकासशील देश का दर्जा देता है।
राष्ट्रपति ट्रंप के इस कदम का मूल मकसद चीन, तुर्की और भारत जैसे देशों को इस व्यवस्था से  अलग करना है, जिन्हें वैश्विक व्यापार नियमों के तहत रियायतें और सहूलियतें मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *