पाकिस्तान में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान दीवार गिरी, छह लोगों की मौत

0

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लोग बाउंड्री की दीवार को पार कर स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल हो रहे थे। इस दौरान अधिक भार पड़ने से दीवार गिर गई।



इस्लामाबाद, 14 अगस्त (हि.स.)। पाकिस्तान के उत्तरी प्रांत गिलगिट-बाल्टिस्तान में बुधवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान दीवार गिरने से छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 अन्य घायल हो गए हैं। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट से मिली।

समाचार पत्र द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक छह लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। घायलों में तीन अन्य की स्थिति गंभीर है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लोग बाउंड्री की दीवार को पार कर स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल हो रहे थे। इस दौरान अधिक भार पड़ने से दीवार गिर गई। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि ”मैने देखा कि मलबे में बच्चे और महिलाएं दब गए हैं।” घटना के तुरंत बाद बाचाव कार्य शुरू किया गया और घायलों को सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *