आधी रात तिरंगा फहराएंगी ममता

0

इस कार्यक्रम का उन्होंने नाम दिया है “आधी रात को आजादी का जश्न” इसमें अधिक से अधिक लोगों के शामिल होने का आह्वान भी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने किया है।



कोलकाता, 14 अगस्त (हि.स.)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आधी रात को तिरंगा झंडा फहराने वाली है। यह जानकारी खुद मुख्यमंत्री ने दी है। बुधवार की सुबह सीएम ने इस बारे में एक ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने लिखा है कि आज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर वह आधी रात को तिरंगा फहराएंगी। इस कार्यक्रम का उन्होंने नाम दिया है “आधी रात को आजादी का जश्न” इसमें अधिक से अधिक लोगों के शामिल होने का आह्वान भी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने किया है। उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी ने  पाकिस्तान  के खिलाफ सैन्य कार्रवाई से लेकर कई बड़े फैसलों  पर।पर सवाल उठाए थे  जिसे भाजपा उनके खिलाफ  भुनाने में सफल  रही थी। चुनाव में ममता बनर्जी को इसका व्यापक नुकसान उठाना पड़ा था। अब राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए दोनों ही पार्टियां कमर कस कर मैदान में कूद गई हैं। इस बीच अभी हाल ही में जब केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर के अनुच्छेद 370 को निष्प्रभावी किया है तब एक बार फिर पाकिस्तान में बौखलाहट है और वहां के टीवी चैनलों पर ममता बनर्जी की चर्चा पाकिस्तान के हमदर्द नेताओं के तौर पर हो रही है। इसके कई वीडियो वायरल हुए हैं जिसे एक बार फिर भाजपा भुनाने में जुटी हुई है। इस बीच आधी रात को स्वतंत्रता दिवस का झंडा फहरा कर मुख्यमंत्री ने इन विवादों पर पर्दा डालने की कोशिशें शुरू की है। माना जा रहा है कि राष्ट्रवाद के खिलाफ बनी ममता बनर्जी की छवि को सुधारने की कोशिश के तहत यह आयोजन किया जा रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *