राष्ट्रमंडल खेल 2022 में निशानेबाजी को नहीं मिली जगह

0

निशानेबाजी कभी इन खेलों का अनिवार्य हिस्सा नहीं था। इसी के साथ वर्ष 1974 के बाद यह पहला मौका है, जब  निशानेबाजी को राष्ट्रमंडल खेलों में जगह नहीं मिलेगी।



लंदन, 13 अगस्त (हि.स.) । बर्मिंघम 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में निशानेबाजी को शामिल नहीं किया गया है। राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (सीजीएफ) के अध्यक्ष लुई मार्टिन ने स्पष्ट किया कि निशानेबाजी 2022 बर्मिंघम खेलों का हिस्सा नहीं होगी। उन्होंने कहा कि निशानेबाजी कभी इन खेलों का अनिवार्य हिस्सा नहीं था। इसी के साथ वर्ष 1974 के बाद यह पहला मौका है, जब  निशानेबाजी को राष्ट्रमंडल खेलों में जगह नहीं मिलेगी।

ब्रिटेन के एक अंग्रेजी समाचार पत्र से बातचीत में मार्टिन ने कहा कि निशानेबाजी कभी अनिवार्य खेल नहीं रहा। हमें इस पर काम करना होगा लेकिन निशानेबाजी खेलों का हिस्सा नहीं होगा। हमारे पास अब कोई जगह नहीं बची है।

बता दें कि भारत ने निशानेबाजी को बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल-2022 में शामिल न करने का विरोध करते हुए 2022 खेलों के बहिष्कार की धमकी दी थी। भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने इस संबंध में खेल मंत्री कीरेन रीजीजू से स्वीकृति भी मांगी है। गोल्ड कोस्ट में हुए पिछले राष्ट्रमंडल खेलों भारत ने निशानेबाजी में सात स्वर्ण सहित 16 पदक जीते थे।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *