गांधी नगर मार्केट में भीषण आग, दमकल की 22 गाड़िया मौके पर

0

आग बुझाने और राहत व बचाव कार्य अब भी जारी है। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।



नई दिल्ली, 13 अगस्त (हि.स.)। राजधानी दिल्ली के गांधी नगर मार्केट में मंगलवार सुबह आग लग गई। आग लगने की सूचना पर स्थानीय पुलिस एवं दमकल विभाग की 22 गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग बुझाने और राहत व बचाव कार्य अब भी जारी है। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।
पुलिस एवं दमकल विभाग के अनुसार मंगलवार सुबह 7.35 बजे सूचना मिली कि गांधी नगर के गली संख्या-1 स्थित कपड़ों की मार्केट में आग लग गई है। सूचना मिलते ही एक-एक कर दमकल की 22 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। दमकल के अधिकारियों ने बताया कि गली संकरी होने के कारण दमकलकर्मियों को घटनास्थल पर पहुंचने में काफी दिक्कत हुई है। खबर लिखने तक घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *