भूस्खलन और बाढ़ में अपना घर खो चुके लोगों को एक-एक लाख की मदद :येदियुरप्पा

0

तत्काल उपाय के रूप में प्रभावित परिवारों को सोमवार शाम तक 10,000 रुपये दिए जाएंगे। जबतक उनके मकानों की मरम्मत नहीं हो जाती है और नए घरों का निर्माण नहीं किया जाता है, तबतक प्रभावित परिवार को 5,000 रुपये मासिक मकान किराया भी दिया जाएगा।



मेंगलुरु, 12 अगस्त (हि.स.)। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने सोमवार को कहा कि भूस्खलन और बाढ़ में अपना घर खो चुके लोगों को एक-एक लाख की सहायता राशि दी जाएगी।
बेलतंगडी के कुक्कवु राहत केंद्र में बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत में येदियुरप्पा ने कहा कि जिनके घर क्षतिग्रस्त हुए हैं, उनके लिए एक लाख रुपये दिए जाएंगे। दक्षिण कन्नड़ में बारिश में 282 घर तबाह हो गए हैं। जिलाधिकारी को इनकी पहचान करने को कहा गया है। तत्काल उपाय के रूप में प्रभावित परिवारों को सोमवार शाम तक 10,000 रुपये दिए जाएंगे। जबतक उनके मकानों की मरम्मत नहीं हो जाती है और नए घरों का निर्माण नहीं किया जाता है, तबतक प्रभावित परिवार को 5,000 रुपये मासिक मकान किराया भी दिया जाएगा।
उधर, पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा ने केंद्र सरकार से कर्नाटक को बाढ़ की स्थिति से निपटने में मदद करने के लिए अंतरिम राहत के रूप में 5,000 करोड़ रुपये जारी करने को कहा है। बता दें कि 2,694 बाढ़ प्रभावित गांवों में 5.81 लाख से अधिक लोग अपने घर छोड़कर अन्यत्र सुरक्षित ठिकानों पर गए हैं। राज्य में बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या 42 हो गई है, जबकि 12 लोग लापता हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *