अमेरिका : पेंसिल्वेनिया डे केयर सेंटर में आग लगने से पांच बच्चों की मौत

0

एरी अग्निशमन विभाग के प्रमुख गाइ सेंटोन ने बताया कि मरने वाले बच्चों की उम्र आठ महीने से लेकर सात साल थी



वाशिंगटन, 12 अगस्त (हि.स.)। अमेरिका के पेंसिल्वेनिया शहर में डे केयर सेंटर में रविवार को आग लगने से पांच बच्चों की मौत हो गई। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट से सोमवार को मिली।

सीबीएस की रिपोर्ट के मुताबिक घटना पेंसिल्वेनिया के एरी इलाके में हुई। एरी अग्निशमन विभाग के प्रमुख गाइ सेंटोन ने बताया कि मरने वाले बच्चों की उम्र आठ महीने से लेकर सात साल थी। साथ ही डे केयर सेंटर के मालिक को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जब आग लगी थी तो घर में घर में आठ लोग मौजूद थे।

एरी के मुख्य दमकल निरीक्षक जॉन विडोमोस्की ने एरी टाइम्स न्यूज को बताया कि जिस डे केयर सेंटर में आग लगी वह एक आवासीय मकान था, जिसे डे केयर सेंटर में तब्दील किया गया था। रविवार रात 1.15 बजे पर आग लगने की जानकारी मिली। दमकल की गाड़ियां वहां पहुंची तो आग के लपटें खिड़की से बाहर निकल रही थीं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *