किशनगंज में सक्रिय नटवरलाल गिरफ्तार

0

आरोपित खुद को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ओएसडी रत्नेश बताकर पदाधिकारी एवं एग्जक्युटिव इंजीनियर्स को फोन कर ब्लैकमेल करता था।



किशनगंज, 12 अगस्त (हि.स.)। किशनगंज में सक्रिय नटवरलाल को रविवार देर शाम सदर थाना क्षेत्र से आर्थिक अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।आरोपित खुद को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ओएसडी रत्नेश बताकर पदाधिकारी एवं एग्जक्युटिव इंजीनियर्स को फोन कर ब्लैकमेल करता था।
आरोपित नटवरलाल को विधायक मुजाहिद आलम की शिकायत पर आर्थिक अपराध शाखा और सदर पुलिस ने पकड़ा। इसकी पुष्टि खुद कोचाधामन विधायक आलम ने सोमवार सुबह की। उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस को बताया गया और कार्रवाई हुई।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *