सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से सात कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में इजाफा, टीसीएस नम्बर वन

0

एचडीएफसी बैंक और हिन्दुस्तान यूनिलिवर को सबसे ज्यादा लाभ हुआ। जबकि आरआईएल, आईटीसी और एसबीआई को इस मामले में नुकसान उठाना पड़ा है।



नई दिल्ली, 11 अगस्त (हि.स.) । बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 31 शेयरों वाले संवेदी सूचकांक सेंसेक्स की शीर्ष दस कंपनियों में से सात के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में समाप्त हुए सप्ताह में संयुक्त रूप से 87,966 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। वहीं टीसीएस मार्केट कैप के मामले में शीर्ष पर बनी हुई है।
एचडीएफसी बैंक और हिन्दुस्तान यूनिलिवर को सबसे ज्यादा लाभ हुआ। इसके अलावा टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचडीएफसी हाउसिंग, इन्फोसिस, कोटक महिंद्रा बैंक और आईसीआईसीआई बैंक की बाजार हैसियत में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। जबकि आरआईएल, आईटीसी और एसबीआई को इस मामले में नुकसान उठाना पड़ा है।
हिन्दुस्तान यूनिलिवर लिमिटेड का बाजार मूल्यांकन 22,145.92 करोड़ रुपये बढ़कर 3,98,290.92 करोड़ पहुंच गया। एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 18,264.93 करोड़ की वृद्धि के साथ 6,23,892.08 करोड़ रुपये पहुंचा, एचडीएफसी का एमकैप 15,148.15 करोड़ की बढ़ोतरी के साथ 3,81,619.34 करोड़ रुपये हो गया। टीसीएस की बाजार हैसियत 14,840.68 करोड़ बढ़कर 8,42,635.51 करोड़ रुपये हो गयी। इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 6,335.19 करोड़ रुपये बढ़कर 3,39,372.78 करोड़ रुपये हो गया है।
दूसरी ओर आईसीआईसीआई बैंक का बाजार मूल्यांकन 6,237.72 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 2,71,360.08 करोड़ रुपये हो गया। कोटक महिंद्रा बैंक का एमकैप 4,993.29 करोड़ रुपये बढ़कर 2,92,866.47 करोड़ रुपये हो गया। इसके विपरीत भारतीय स्टेट बैंक का बाजार पूंजीकरण 15,261.1 करोड़ घटकर 2,60,018.56 करोड़ रुपये और रिलायंस इंडस्ट्रीज की बाजार हैसियत 14,072.8 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 7,36,602.08 करोड़ रुपये हो गयी। आईटीसी का बाजार पूंजीकरण 12,606.9 करोड़ रुपये घटकर 3,12,146.38 करोड़ रुपये हो गया।
बाजार पूंजीकरण मामले में सेंसेक्स की शीर्ष दस कंपनियां
टीसीएस – 8,42,635.51 करोड़ रुपये
आरआईएल – 7,36,602.08 करोड़ रुपये
एचडीएफसी बैंक – 6,23,892.08 करो़ड़ रुपये
एचयूएल – 3,98,290.92 करोड़ रुपये
एचडीएफसी – 3,81,619.34 करोड़ रुपये
इन्फोसिस – 3,39,372.78 करोड़ रुपये
आईटीसी – 3,12,146.38 करोड़ रुपये
कोटक महिंद्रा बैंक – 2,92,866.47 करोड़ रुपये
आईसीआईसीआई बैंक – 2,71,360.08 करोड़ रुपये
एसबीआई बैंक – 2,60,018.56 करोड़ रुपये।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *