चीन में तूफान से अब तक 28 मरे, 20 लापता

0

इस तूफान में एक 173,000 हेक्टेयर में फसलें बर्बाद हो गई हैं। इसके अलावा 34 हजार घर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं और अर्थव्यवस्था को दो अरब डॉलर का नुकसान उठाना पड़ा है।



बीजिंग, 11 अगस्त (हि.स.)। चीन में तूफान से अब तक 28 लोगों के मरने की पुष्टि हो गई है, जबकि 20 लोग अब भी लापता हैं। इस दौरान लगातार मूसलाधार वर्षा से जगह-जगह भूस्खलन हों रहे हैं जिससे करीब दस लाख लोग प्रभावित हुए हैं। यह जानकारी रविवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, चीन के पूर्वी प्रांत झेजियांग में शनिवार को लेकिमा तूफान आया जिसकी गति 187 किलोमीटर प्रति घंटा थी। इस वजह से चीन में हजारों उड़ानें रद्द कर दी गईं, जबकि रेल सेवा निलंबित कर दी गई।

इस तूफान में एक 173,000 हेक्टेयर में फसलें बर्बाद हो गई हैं। इसके अलावा 34 हजार घर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं और अर्थव्यवस्था को दो अरब डॉलर का नुकसान उठाना पड़ा है।

रिपोर्ट के मुताबिक, तटीय शहर वेनझाउ में तीन घंटे में 160 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई जिससे जगह-जगह भूस्खलन हो रहे हैं। इस बीच राहत और बचाव कार्य जोर शोर से चलाए जा रहे हें। बचावकर्मी कमर भर पानी में चलकर लोगों को उनके घरों से निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहे हैं। आपातकाल मंत्रालय ने समाचार एजेंसी शिन्हुआ से कहा कि व्यावसायिक शहर शंघाई, झेजियांग और जियांग्सू प्रांतों में करीब दो लाख लोग प्रभावित हुए हैं।

इस तूफान में शंघाई और शांडोंग के बीच राजमार्ग को बंद कर दिया गया है। विदित हो कि लेकिमा इस सालल चीन में नौवां तूफान है जो उत्तर की ओर बढ़ रहा है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *