समाजवादी पार्टी को अलविदा कह संजय सेठ और नागर भाजपा में शामिल

0

भाजपा मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में भूपेन्द्र यादव ने संजय सेठ और नागर को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता की पर्ची और अगंवस्त्र देकर भाजपा में शामिल कराया।



नई दिल्ली, 10 अगस्त (हि.स.)। समाजवादी पार्टी से राज्यसभा के पूर्व सांसद संजय सेठ और सुरेन्द्र सिंह नागर ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया। भाजपा महासचिव भूपेन्द्र यादव ने दोनों नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

भाजपा मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में भूपेन्द्र यादव ने संजय सेठ और नागर को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता की पर्ची और अगंवस्त्र देकर भाजपा में शामिल कराया। इस दौरान भाजपा नेता नरेश अग्रवाल, नीरज शेखर भी मौजूद रहे। नीरज शेखर ने भी हाल ही में समाजवादी पार्टी और राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा देकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। उसके बाद पार्टी ने उन्हें उत्तर प्रदेश से राज्यसभा उप चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किया है।

संजय सेठ को समाजवादी पार्टी के संस्थापक और शीर्ष नेता मुलायम सिंह यादव का करीबी माना जाता है। संजय सेठ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष भी थे। मुलायम परिवार के साथ उनके बहुत ही घनिष्ठ पारिवारिक संबंध थे। सेठ का कार्यकाल 2022 तक था। संजय सेठ का नाम उत्तर प्रदेश में बड़े बिल्डरों में शुमार है। नीरज शेखर, संजय सेठ और नागर के इस्तीफा देने के बाद राज्यसभा में समाजवादी पार्टी के सिर्फ दस सांसद रह गए हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *