13 दिसंबर को रिलीज़ होगी रानी की ‘मर्दानी 2’

0

इस फिल्म को गोपी पुथरन निर्देशित कर रहे हैं और इस फिल्म को यशराज प्रोडक्शन ने प्रोड्यूस किया है।



फिल्म ‘मर्दानी 2’ इस साल 13 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। मर्दानी 2 में रानी मुखर्जी के किरदार का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। फिल्म में रानी मुखर्जी एक दमदार पुलिस वाली का रोल निभाती नजर आएंगी। इस फिल्म को गोपी पुथरन निर्देशित कर रहे हैं और इस फिल्म को यशराज प्रोडक्शन ने प्रोड्यूस किया है। यशराज फिल्म्स ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट में कहा कि फिल्म ‘मर्दानी 2’ 13 दिसंबर 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म में रानी मुखर्जी शिवानी शिवाजी रॉय का किरदार निभाती नजर आएंगी।
वहीं फिल्म एवं ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट किया कि फिल्म ‘मर्दानी 2’ की रिलीज डेट फाइनल हो गई है… ‘मर्दानी 2’ 13 दिसंबर 2019 को रिलीज होगी . हिचकी के बाद रानी मुखर्जी की अगली फिल्म रिलीज होगी.. # मर्दानी 2 ने एक नए चेहरे के रूप में लॉन्च किया। गोपी पुथरन द्वारा निर्देशित… आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित।
फिल्म में रानी के साथ विक्रम सिंह चौहान, राजेश शर्मा समेक कई अन्य कलाकार हैं। फिल्म के इस पोस्टर में रानी आईपीएस ऑफिसर के किरदार में नजर आ रही हैं। 23 मार्च से मर्दानी 2 की शूटिंग शुरू हुई थी। ‘मर्दानी 2’ 2014 में आई यशराज की ‘मर्दानी’ का सीक्वल है। ‘मर्दानी’ का निर्देशन प्रदीप सरकार ने किया था। ‘मर्दानी’ में रानी ने शिवानी रॉय नामक एक पुलिसकर्मी का किरदार निभाया था जो नाबालिग लड़कियों की तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ करती हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *