‘कुली नं-1’ के रीमेक की शूटिंग की सामने आई कुछ तस्वीरें

0

वरुण धवन और सारा अली खान की जोड़ी फिल्म कुली नं 1 से जल्द धमाका करने वाली हैं। फिल्म कुली नं 1 के रीमेक की शूटिंग बैंकॉक में शुरू हो चुकी हैं। वरुण धवन की मां करुणा धवन ने शूटिंग के लिए मुहूर्त क्लैप दिया। फिल्म एवं ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट किया कि ‘वरुण धवन और सारा अली खान की कुली नंबर 1 की शूटिंग बैंकॉक में शुरू हो रही है… डेविड धवन द्वारा निर्देशित … वाशु भगनानी, जैकी भगनानी और दीपशिखा देशमुख द्वारा निर्मित…फिल्म 1 मई 2020 को रिलीज होगी।’
बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर डेविड धवन 1995 में आई फिल्म ‘कुली नं 1’ का रीमेक लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म को बॉलीवुड एक्टर जैकी भगनानी, वासू भगनानी और दीपशिखा देशमुख द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है। फिल्म डेविड धवन के डायरेक्शन में बनी 1995 में गोविंदा और करिश्मा कपूर की फिल्म कुली नंबर 1 का रीमेक है। वरुण धवन और सारा अली खान की जोड़ी पहली बार किसी फिल्म में साथ काम करती दिखाई देंगी। पिछली फिल्म की तरह इस फिल्म में वरुण धवन, गोविंदा की तरह कुली की ड्रेस पहने नहीं दिखेंगे। बल्कि वह जींस और टी शर्ट में नजर आएंगे। फिल्म अगले साल 1 मई को रिलीज होगी। जैकी भगनानी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मैं फिल्म को शुरू करने के लिए काफी उत्सुक हूं। फिल्म के राइटर फरहाद सामजी ने फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर जानकारी दी है। सारा और वरुण ने भी कुछ दिन पहले कुली नं 1 की जर्सी पहने हुए वीडियो शेयर किया था। फिल्म की शूटिंग बैंकॉक के अलावा गोवा में होगी।  इसके अलावा, वरुण धवन स्ट्रीट ‘डांसर 3’ में श्रद्धा कपूर के साथ नजर आएंगे, तो वहीं सारा अली खान कार्तिक आर्यन के साथ इम्तियाज अली की फिल्म ‘लव आजकल’ के सीक्वल में दिखेंगी।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *