रूस ने कश्मीर मुद्दे पर किया भारत का समर्थन

0

रूस के विदेश मंत्रालय ने शनिवार को बयान जारी कर कहा कि भारत ने यह निर्णय संवैधानिक दायरे में रह कर लिया है।



मॉस्को, 10 अगस्त (हि.स.)। रूस ने जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के खत्म करने और केंद्र शासित प्रदेश बनाने के भारत सरकार के फैसले का समर्थन किया है। रूस के विदेश मंत्रालय ने शनिवार को बयान जारी कर कहा कि भारत ने यह निर्णय संवैधानिक दायरे में रह कर लिया है।

बयान में कहा गया है कि रूस पाकिस्तान और भारत के बीच स्थिति सामान्य बहाल होने के पक्ष में हैं। उसे उम्मीद है कि दोनों देशों के बीच मतभेद को द्वीपक्षीय स्तर पर राजनीतिक और कूटनीतिक तरीके से हल कर लिया जाएगा। रूस ने उम्मीद जताई है कि इस फैसले से दोनों देशों के बीच तनाव नहीं बढ़ेगा।

इससे पहले शुक्रवार को चीन ने भारत और पाकिस्तान को बातचीत के जरिए उनके विवाद सुलझाने को कहा है। वहीं अमेरिका ने इस मुद्दे पर कहा है कि कश्मीर पर उसकी नीति में कोई बदलाव नहीं आया है। उसने भारत और पाकिस्तान से संयम बरतने और सीधी बातचीत कर आपसी मतभेद दूर करने का आह्वान किया है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *