दिल्ली के कुख्यात बदमाश को गाजियाबाद पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दबोचा

0

पुलिस ने पीछा किया पुलिस पार्टी की जवाबी फायरिंग के बाद एक बदमाश को दबोच लिया, उसे पैर में गोली लगी। इस दौरान उसका एक साथी अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में कामयाब हो गया। 



गाजियाबाद, 10अगस्त (हि.स.)। दिल्ली के कुख्यात बदमाश वक़ील उर्फ़ टुईया को बीती रात लोनी पुलिस ने बंथला अंडर पास के नजदीक से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तारी कर लिया। वह प​चीस हजार का इनामी है और उसके खिलाफ विभिन्न थानों में पचास से ज्यादा मामले दर्ज हैं। उसके पास से एक स्कूटी व तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं।
एसएसपी देहात नीरज जादौन ने शनिवार को बताया कि लोनी पुलिस शुक्रवार की देर रात में बंथला चौकी के पास चेकिंग कर रही थी, तभी एक स्कूटी पर दो युवक संदिग्ध अवस्था में आते हुए दिखाई दिए, पुलिस उनको को रुकने का इशारा किया गया पर वे नहीं रुके तथा भागते हुए जान से मारने की नियत से पुलिस पर फायर कर दिया।
 पुलिस ने पीछा किया पुलिस पार्टी की जवाबी फायरिंग के बाद एक बदमाश को दबोच लिया, उसे पैर में गोली लगी। इस दौरान उसका एक साथी अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में कामयाब हो गया।
 पकड़ा गया बदमाश वकील उर्फ टुईया पुत्र इस्माइल निवासी करावल नगर दिल्ली है, जिसको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। गिरफ्तार वकील पर थाना लोनी में एक अपराधी मामले में 25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित है। उन्होंने बताया कि उसके खिलाफ दिल्ली व उत्तर प्रदेश के कई थानों में पचास से अधिक मामले दर्ज हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *