डोभाल श्रीनगर में, सैनिकों के साथ किया लंच

0

इस दौरान उन्होंने सैनिकों और स्थानीय लोगों के साथ बातचीत की। दोपहर का भोजन सीआरपीएफ के जवानों के साथ किया।



श्रीनगर, 09 अगस्त (हि.स.)। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने जम्मू-कश्मीर यात्रा के चौथे दिन शुक्रवार को श्रीनगर शहर का दौरा किया। उन्होंने क्षेत्र में दो घंटे से भी अधिक का समय बिताया। इस दौरान उन्होंने सैनिकों और स्थानीय लोगों के साथ बातचीत की। दोपहर का भोजन सीआरपीएफ के जवानों के साथ किया।

उल्लेखनीय कि इससे पहले बुधवार को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार डोभाल ने शोपियां में सड़क किनारे आम कश्मीरियों के साथ खड़े होकर खाना खाया और बातचीत की थी। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया है कि उनके हित सुरक्षित हैं। इस पर आंच नहीं आने दी जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *