विक्रम भट्ट की फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी हिना खान

0

हिना खान विक्रम भट्ट की अगली फिल्म ‘हैक्ड’ में नजर आने वाली है। इस फिल्म में हिना खान के साथ रोहन शाह नजर नजर आएंगे।



टेलीविजन की सबसे लोकप्रिय एक्ट्रेस हिना खान जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली है। हिना खान विक्रम भट्ट की अगली फिल्म ‘हैक्ड’ में नजर आने वाली है। इस फिल्म में हिना खान के साथ रोहन शाह नजर नजर आएंगे। ऋतिक रोशन की फिल्म कृष-3 में रोहन शाह ने विवेक ओबेरॉय के बचपन का रोल अदा किया था। हिना खान को न्यूयॉर्क में हो रहे ‘इंडिया डे परेड’ के लिए इनवाइट किया गया है। इससे पहले हिना कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर नजर आई थी। कान्स में उन्होंने अपनी लुक की वजह से फैंस का दिल जीत लिया था। हिना खान अपने लुक्स और फैशन सेंस के कारण हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिंग रहती है। हिना खान आखिरी बार एकता कपूर के शो कसौटी जिंदगी की में नजर आई थीं। इस शो में उन्होंने विलेन कोमोलिका का किरदार निभाया था। हिना ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से की थी। हिना ने सीरियल में अक्षरा का किरदार निभाया था। रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी और बिग बॉस में नजर आ चुकी हैं। बिग बॉस में वह शो की रनर अप रहीं। हिना की इंस्टाग्राम और ट्विटर पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। वे अपनी फोटो सोशल मीडिया पर हमेशा शेयर करती रहती है। उन्हें कई बार ट्रोल का सामना करना पड़ता है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *