कश्मीर मुद्दे पर चर्चा करने के लिए बीजिंग पहुंचे पाक के विदेश मंत्री कुरैशी

0

कुरैशी ने कहा कि वह जम्मू कश्मीर की स्थिति पर चीन के नेतृत्व को विश्वास में लेंगे।



बीजिंग, 09 अगस्त (हि.स.)। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी शुक्रवार को बीजिंग पहुंच गए हैं। यहां वह भारत द्वारा जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा हटाए जाने के मुद्दे पर चीन के नेताओं से चर्चा करेंगे। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट से मिली है।

समाचार चैनल जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक रनावा होने से पहले विदेश मंत्री ने कहा कि भारत अपने असंवैधानिक उपायों से क्षेत्रीय शांति को बाधित करने पर आमादा है। चीन न केवल पाकिस्तान का मित्र है बल्कि क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण देश भी है।

कुरैशी ने कहा कि वह जम्मू कश्मीर की स्थिति पर चीन के नेतृत्व को विश्वास में लेंगे। अपने इस दौरे के दौरान कुरैशी अपने चीनी समकक्ष वैंग यी और अन्य नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। पाकिस्तान के विदेश सचिव सोहेल महमूद कुरैशी के साथ रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि भारत के जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 को खत्म कर दिया है। इसके बाद से विवाद हो रहा है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *