भाजपा नेता का हत्यारोपित मुठभेड़ में गिरफ्तार

0

पूछताछ करने पर पता चला कि घायल युवक नौशाद उर्फ बकरी पुत्र रहमत इलाही पुरानी पैंठ रामा कॉलोनी थाना मसूरी, गाज़ियाबाद का निवासी है। वह डासना में भाजपा नेता डॉ बीएस तोमर की हत्या में वांछित चल रहा था।



गाजियाबाद, 08 अगस्त (हि.स.)। थाना मसूरी में हुए डॉ बीएस तोमर हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त नौशाद उर्फ बकरी को कोतवाली पुलिस ने बुधवार देररात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा बरामद किया है।
एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने गुरुवार को बताया कि कोतवाली पुलिस बुधवार देररात माल गोदाम रेलवे स्टेशन के पास चेकिंग कर रही थी। तभी एक संदिग्ध युवक आता दिखा तो पुलिस ने उसको रुकने का इशारा किया पर वह रुकने के बजाय पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगा। जवाबी कार्रवाई में एक गोली युवक की टांग में लगी और वह वहीं पर गिर पड़ा। बाद में पूछताछ करने पर पता चला कि घायल युवक नौशाद उर्फ बकरी पुत्र रहमत इलाही पुरानी पैंठ रामा कॉलोनी थाना मसूरी, गाज़ियाबाद का निवासी है। वह डासना में भाजपा नेता डॉ बीएस तोमर की हत्या में वांछित चल रहा था। एसएसपी ने उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार का इनाम घोषित कर रखा था।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *