जमात-उद-दावा प्रमुख हाफिज सईद दोषी करार

0

मुंबई आतंकवादी हमलों के सूत्रधार को आतंकवाद के वित्त पोषण के आरोपों में पाकिस्तान के पांजाब प्रांत से 17 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। इसके खिलाफ कई मामले लंबित हैं। सईद समेत जेयूडी के 13 शार्ष नेताओं के खिलाफ 23 प्रथमिकियां दर्ज की गई थी।

इस्लामाबाद, 07 अगस्त (हि.स.)। पाकिस्तान की गुजरांवाला अदालत ने जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज सईद को दोषी करार दिया है। अब इस केस को पाकिस्तान के गुजरात में स्थानांतरित कर दिया गया है। यह जानकारी पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट से मिली है।

मुंबई आतंकवादी हमलों के सूत्रधार को आतंकवाद के वित्त पोषण के आरोपों में पाकिस्तान के पांजाब प्रांत से 17 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। इसके खिलाफ कई मामले लंबित हैं। सईद समेत जेयूडी के 13 शार्ष नेताओं के खिलाफ 23 प्रथमिकियां दर्ज की गई थी।

उल्लेखनीय है कि जमात-उद-दावा (जेयूडी) लश्कर-ए-तैयबा का ही संगठन है जो साल 2008 मुंबई हमलों के लिए जिम्मेदार है। इस हमले में 166 लोगों की मौत हो गई थी। अमेरिका के वित्त विभाग ने सईद को आंतकी सूची में डाल रखा है। अमेरिका ने साल 2012 से ही सईद को सजा दिलाने के लिए सूचना देने वालों के लिए एक करोड़ डॉलर का इनाम घोषित कर रखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *