अहान शेट्टी ने तारा के साथ शुरू की RX100 के हिंदी रीमेक की शूटिंग

0

फिल्म की शूटिंग साउथ मुंबई थियेटर शुरू हो गई है। फिल्म एवं ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।



सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी साउथ फिल्म RX100 के हिंदी रीमेक से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। इस फिल्म में अहान के अपोजिट स्टूडेंट ऑफ द ईयर स्टार तारा सुतारिया नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग साउथ मुंबई थियेटर शुरू हो गई है। फिल्म एवं ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।
तरण आदर्श ने ट्विटर पर लिखा कि सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी हिंदी फिल्मों में अपने सफर की शुरुआत करने वाले हैं। उनकी डेब्यू फिल्म तेलुगू फिल्म RX100 की रीमेक होगी। फिल्म की शूटिंग आज से दक्षिण मुंबई थियटर में शुरू हो चुकी है। इसमें अहान की सह-कलाकार तारा सुतारिया होंगी और फिल्म को मिलन लूथरिया के निर्देशन में तैयार किया जाएगा। इस फिल्म को साजिद नादियाडवाला प्रोड्यूस करेंगे।
उधर, सुनील शेट्टी ने ट्विटर पर गॉड ब्लेस यू लिखकर अहान को बधाई दी। इन दिनों बॉलीवुड में स्टार किड्स के डेब्यू की धूम मची है।  मिलन लुथरिया ने ‘द डर्टी पिक्चर’, ‘वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई’, ‘कच्चे धागे’ और ‘बादशाहो’ जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने बहुत कम समय में लोगों के बीच अपनी पहचान बना ली है। वह अपने हॉट लुक को लेकर भी चर्चाओं में बनी रहती हैं। सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी अक्सर अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोरते रहते हैं। अहान इन दिनों गर्लफ्रेंड तानिया श्रॉफ को डेट कर रहे हैं। यह दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ ईवनिंग आउटिंग करते स्पॉट किए जाते रहे हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *