अजीत डोभाल आज श्रीनगर में लेंगे सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा

0

घाटी में स्थिति सामान्य, इंटरनेट सेवा बंद, निषेधाज्ञा लागू-डोडा, किश्तवाड़, बनिहाल और रामबन में कर्फ्यू



जम्मू, 06 अगस्त (हि.स.)। केंद्र सरकार के फैसले के बाद मंगलवार दोपहर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल श्रीनगर पहुंचेंगे। डोभाल अपनी यात्रा के दौरान राज्य की सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लेंगे और सुरक्षा अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे। इसके मद्देनजर जम्मू-कश्मीर में कड़े इंतजाम किए गए हैं। मौजूदा समय में अर्ध सैनिक बल के जवान मोर्चा संभाले हुए हैं। श्रीनगर और जम्मू में धारा-144 (निषेधज्ञा) लागू है। मोबाइल एवं इंटरनेट सेवा भी बंद है। इसके अलावा डोडा, किश्तवाड़, बनिहाल और रामबन में कर्फ्यू लगाया गया है।

बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह कुछेक लोग अपने घरों से निकल कर दैनिक उपयोगी सामग्री लेने के लिए निकले हैं। फिलहाल वहां स्थिति सामान्य है लेकिन किराना की दुकानों के अलावा अन्य दुकान एवं प्रतिष्ठान बंद हैं।

डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया कि मध्य-उत्तर और दक्षिण कश्मीर में पूरी तरह शांति का माहौल है। घाटी में अभी तक किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। एहतियातन भारी सुरक्षा बलों की जगह-जगह तैनाती की गई है। साथ ही कहीं भी लोगों को समूह में खड़े नहीं होने दिया जा रहा है।

उल्लेखीय है कि केंद्रीय गृहमंत्री ने बीते दिन सोमवार को राज्यसभा में जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35 ए को हटाने का संकल्प पेश किया, जो मत विभाजन के जरिए 61 के मुकाबले 125 मतों से पास हो गया। इसके साथ राज्य को दो भागों जम्मू कश्मीर और लद्दाख के रूप में विभाजित होगा, केंद्र शासित प्रदेश होगा।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *